- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : युवक का शव...

x
Kanpur कानपुर : कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।शव के पास युवक के कपड़े, पेट्रोलियम कंपनी की जैकेट और चप्पल पड़ी हुई थीं। वहीं कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान संजय नगर बस्ती निवासी 32 वर्षीय राहुल अवस्थी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि राहुल रमईपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रविवार रात घर नहीं लौटा था, जिसके बाद से परिवार को उसकी चिंता हो रही थी। सोमवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी मिली। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी नौरैया खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार सहित गोविंद नगर थाने का पुलिस बल पहुंचा।
इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpurयुवकशवहड़कंपजांचपुलिसKanpuryoung manbodypanicinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





