उत्तर प्रदेश

Kanpur: पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 5 लोगों की मौत

Sarita
5 May 2025 7:52 AM IST
Kanpur: पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 5 लोगों की मौत
x
Kanpur कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमन गंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित पांच मंजिला इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई. जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बता दें कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इमारत में फंसे पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया. इमारत में लगी आग को बुझाने के प्रयास में रात में ही एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका|
हालांकि इमारत में फंसे एक ही परिवार के पांच लोगों को नहीं बचाया जा सका. मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. एडीसीपी सेंट्रल कानपुर राजेश श्रीवास्तव ने बताया था कि 5 लोगों को अस्पताल भेजा गया है, हालांकि उन्होंने मौत की जानकारी नहीं दी. जानकारी के मुताबिक इस इमारत में अवैध जूते की फैक्ट्री चल रही थी. वहीं कानपुर के चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी है और यह लेदर फैक्ट्री है. वहीं, कानपुर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है।
उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। भीषण आग को देखते हुए आसपास की इमारतों को खाली करा दिया गया। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में अवैध जूता फैक्ट्री चल रही थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट का अनुमान लगाया गया है। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला।
Next Story