- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: खड़े ट्रक से...

x
Kanpur कानपुर: कुंभ स्नान के बाद लौट रहे यात्रियों से भरा लोडर रनियां थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक समेत 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद कमरुद्दीन नगर नागलोई नई दिल्ली निवासी एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। प्रयाग में कुंभ स्नान करने के बाद छाजूराम कॉलोनी कमरुद्दीन नगर नागलोई नई दिल्ली निवासी 16 यात्री लोडर में सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।
लोडर को वहीं का निवासी 48 वर्षीय ध्यानी साहू चला रहा था। रनियां थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर के पास बुधवार भोर करीब साढ़े तीन बजे चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार लोडर कानपुर-इटावा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। भीषण टक्कर होने से चालक समेत लोडर में दिल्ली जा रहे 16 कुंभ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रनियां मुकेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुज शुक्ला ने जांच के बाद लोडर चालक ध्यानी साहू को मृत घोषित कर दिया।
जबकि इलाज के दौरान कुंभ यात्रा कर रही दया देवी पत्नी दिलीप 55 वर्ष निवासी नागलोई नई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद 22 वर्षीय प्रिंस पुत्र दिलीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, जिसके बाद अन्य घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इंस्पेक्टर रनियां ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpurट्रकलोडरटकरायादोमौतKanpurtruckloadercollidedtwodiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





