उत्तर प्रदेश

Kanpur : छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Sarita
23 Jan 2025 10:48 AM IST
Kanpur : छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
x
Kanpur कानपुर: मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव की एक बुजुर्ग महिला बुधवार को पूजा करने के लिए छत पर गई थी। वहां से उतरते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लेकर आए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। प्रयागपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदास की पत्नी पैंसठ वर्षीय लक्ष्मी देवी अपनी छोटी बेटी सरस्वती के साथ गांव में रह रही थी।
उनकी बड़ी बेटी आरती की शादी हो चुकी है। बुधवार की सुबह वह पूजा करने के लिए छत पर गई थी। वहां से उतरते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उसके परिवार के मुरारी, बाबूलाल व मदन आदि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी झींझक लेकर आए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इससे वहां कोहराम मच गया। मां की मौत की जानकारी होते ही उसकी बेटी सरस्वती बेहाल हो गई। परिजनों ने उसकी बड़ी बेटी को फोन पर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद वे उसका शव लेकर गांव लौट आए। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
Next Story