भारत

पति के दोस्त ने ही महिला को बनाया हवस का शिकार, बार-बार किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया

jantaserishta.com
23 Jan 2025 10:44 AM IST
पति के दोस्त ने ही महिला को बनाया हवस का शिकार, बार-बार किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया
x

सांकेतिक तस्वीर

दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया.
नूंह: हरियाणा के नूंह में 55 साल के एक व्यक्ति को एक महिला के साथ आठ महीने से अधिक समय तक बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने 30 वर्षीय महिला को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया था. दूसरा आरोपी फरार है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुंद उर्फ ​​पप्पी के रूप में हुई है, जो नूंह का रहने वाला है. उसकी महिला के पति से दोस्ती थी और दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी उनके घर आता-जाता रहता था.
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले जब उसके पति घर पर नहीं था तो आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया. उस वक्त वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी और आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर महिला से कई बार रेप किया. महिला ने आरोप लगाया कि मुकुंद ने उसका यौन उत्पीड़न करते हुए भी उसके कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे.
उसने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है और उसे अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है. महिला ने कहा कि वह और अधिक यातना सहन नहीं कर पा रही थी और उसने अपने पति को बताया और बाद में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने कहा कि आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन, नूंह में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. सिटी के SHO इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा,'बुधवार को यहां एक अदालत में पेश करने के बाद हमने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है. हमें उसका मोबाइल फोन बरामद करना है. हम दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए भी छापेमारी कर रहे हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story