- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: डंपर ने युवक...

x
Kanpur: जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक लड़खड़ाते हुए जाम में खड़े डंपर पर चढ़ने की कोशिश करता है। तभी उसका पैर फिसल जाता है और वह डंपर के पहियों के नीचे आ जाता है। डंपर आगे बढ़ता है और युवक करीब 70 मीटर तक घिसटता चला जाता है।
मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद कोई कुछ नहीं कर पाता और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है। मृतक युवक की पहचान रेउना गांव निवासी कैविल्स देव गौतम (32 वर्ष) के रूप में हुई है। कैविल्स निर्माणाधीन मकानों में पाड़ (प्लास्टर) का ठेका लेकर काम करते थे। वह अपनी बड़ी बहन राधा देवी के घर कर्रही में रहते थे और वहीं से अपना कामकाज संभालते थे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर सदमे में आ गए। परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की गहराई से जांच कराने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि परिजनों के आरोपों में दम निकला तो जांच के बाद हत्या का केस भी दर्ज किया जा सकता है।
TagsKanpurडंपरयुवकघसीटामौत Kanpurdumper truckyoung mandraggeddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





