- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: रेलवे ट्रैक पर...

x
Kanpur कानपुर: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भाऊपुर स्टेशन से आगे आंट गांव के पास अप रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह कुशीनगर जिले के एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। थाने से भेजी गई सूचना पर रनियां पुलिस वहां पहुंची और जांच में आधार कार्ड व घर का फोन मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भाऊपुर रेलवे स्टेशन से आगे आंट गांव के पास अप रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।
वहां से आए ट्रैक मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर भाऊपुर को दी। रेलवे स्टेशन से भेजे गए मेमो पर इंस्पेक्टर रनियां मुकेश सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पास से पैंतीस वर्षीय मेराज पुत्र कलीम निवासी सखवनिया खुर्द झुगवा जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासपोर्ट आदि बरामद हुए। इंस्पेक्टर रनियां ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दिल्ली जाते समय किसी ट्रेन से गिरकर युवक का एक्सीडेंट हुआ है, घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpurरेलवे ट्रैकयुवकशव Kanpurrailway trackyouthbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





