- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: कारोबारी के...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: कारोबारी के बंगले में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
9 Jun 2025 10:46 AM IST

x
Kanpur कानपुर: श्यामनगर में रविवार सुबह कारोबारी के बंगले में नौकर का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। बड़े भाई ने मामले को संदिग्ध बताया है। बिहार के मधुबनी जिले के गांव परसोली निवासी विपति मुखिया का बेटा सिकंदर कुमार (18) पिछले दो साल से श्याम नगर में रहने वाले शोरूम कारोबारी राजेश गुप्ता के बंगले में काम कर रहा था। वह बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।
बड़े भाई राजा ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सिकंदर से मोबाइल पर बात हुई थी। उसने एक-दो दिन में मिलने की बात भी कही थी, लेकिन रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। सिकंदर के दोनों पैर मुड़े हुए थे और जमीन को छू रहे थे। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच करे। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
TagsKanpurफंदेयुवकशवजांचपुलिसKanpurnooseyoung manbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





