उत्तर प्रदेश

Kanpur: गंगा के किनारे मिली 10 फीट लंबी डॉल्फिन, इलाके में हड़कंप

Sarita
4 Jan 2026 7:54 AM IST
Kanpur: गंगा के किनारे मिली 10 फीट लंबी डॉल्फिन,  इलाके में हड़कंप
x
Kanpur कानपुर : कानपुर में गंगा के किनारे एक मृत डॉल्फिन मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी लंबाई करीब 10 फीट और वजन 350 किलो के आसपास बताया जा रहा है। ये डॉल्फिन विलुप्त प्रजाति की बताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉल्फिन के शव को कब्जे में ले लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र की है,स्थानीय नाविकों ने गंगा में एक बड़ी वस्तु को तैरते देखा। नजदीक जाकर देखने पर यह मृत डॉल्फिन निकली। नाविकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शव 2-3 दिन पुराना लग रहा है। वन विभाग के रेंजर राकेश पांडेय ने शव को सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्रवाई की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा होने के कारण इसे विभाग को सौंप दिया गया है।
Next Story