- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur:ट्रक से कुचलकर...

x
Jaunpur जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में गुरुवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में ले लिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गाँव निवासी कुमारी श्रेयांशी इमामपुर बाजार में किराए के कमरे में रहती थी और वहीं एक संस्थान में पढ़ाई करती थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसके भाई प्रियांशु (19) और आयुष यादव (11) बाइक से अनाज व अन्य सामान पहुँचाने घर लौट रहे थे, तभी धमौर नसीबसराय बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्रेयांशी ने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बताते हुए थाने में घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी चंदन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
Next Story





