- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: कार दुर्घटना...

x
Jaunpur जौनपुर: सिंगरामऊ क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सफाई कर रहीं महिला मजदूरों को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर के सिंगरामऊ में मिश्रौली गांव के पास लखनऊ वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर पर सफाई का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वाराणसी की तरफ से एक इनोवा कार आई। तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सफाई का काम कर रहीं महिला मजदूरों को टक्कर मारते हुए दूसरे डिवाइडर में फंस गई। इनोवा सवार लोग कार से निकलकर भाग गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। जहां उनके साथ काम कर रही आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तुरकौली निवासी जेठू राम निषाद की पत्नी 40 वर्षीय जड़ावती देवी और चांदा थाना क्षेत्र के तमरसेपुर निवासी श्याम बहादुर की पत्नी 42 वर्षीय शारदा देवी की मौत हो गई। जबकि अतरौरा मीरपुर निवासी राम अवध की पत्नी रीता निषाद गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज सीएचसी बदलापुर में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsJaunpurकारदुर्घटनामहिलामौतJaunpurcaraccidentwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





