- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला...
उत्तर प्रदेश
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: ऐपवा ने BKT की सड़कों पर किया प्रदर्शन, अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की
Gulabi Jagat
8 March 2025 10:45 PM IST
x
BKT, Lucknow: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज ऐपवा ने बीकेटी की सड़कों पर प्रदर्शन करके अपनी बेखौफ आजादी और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। ऐपवा की सहसंयोजिका का0 कमला गौतम के नेतृत्व में महिलाओं ने अपराह्न 2.00 चन्द्रिका देवी गेट से जुलूस निकाला।जो मुख्य मार्ग से होते हुए अस्ती क्रासिंग पर सभी में बदल गया।सभा को सम्बोधित करते हुए का0 कमला गौतम ने कहा कि मोदी की डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की चाहे जितनी भी लफ्फाजी करे पूरा देश देख रहा है कि मोदी राज में महिलाओं पर जबरदस्त दमन और यौन हिंसा की घटनाएं हो रही है। मोदी सरकार के आने के बाद पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं की आजादी और अधिकारों पर हमले तेज हुए हैं। उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। इसलिए आज महिलाओं को और अधिक एकजुट होकर अपने आन्दोलन को तेज करना होगा और इस फासीवादी निजाम को बदलना होगा।सभा को ऐक्टू के जिला सचिव का0 कुमार मधुसूदन मगन और इनौस के नेता का0 राजीव गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए महिलाओं की आजादी और अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का आवाहन किया।
प्रदर्शन में ऐपवा की नेता सुदामा पाल,जय देवी, सावित्री गौतम, सपना गौतम, लक्ष्मी भारतीय, सरिता गौतम,नीलम गौतम, सुशीला शर्मा,रुप रानी गौतम,रजनी मौर्य, सरोजिनी रावत , यशोदा, अंजली आदि महिला सामिल थीं।
Tagsअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसऐपवाBKTसड़कोंप्रदर्शनअधिकारोंआवाज बुलंदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





