- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras: जश्न में...
उत्तर प्रदेश
Hathras: जश्न में फायरिंग कर भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
Sarita
20 Feb 2025 8:38 AM IST

x
Hathras हाथरस: हाथरस के चंदपा क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग रहे युवकों की कार मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एक घायल युवक को उपचार के लिए बागला अस्पताल भेजा है। वहां से उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस को अर्टिगा कार में पौनिया बंदूक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को सात कारतूसों के साथ पकड़ा है। मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव चमिला से पवन कुमार पुत्र भीमसेन की बारात हाथरस के गांव कोटा आई थी।
शादी समारोह चंदपा के दीक्षित फार्म हाउस पर था। राया क्षेत्र के गांव बढ़ौन निवासी विनय, शिवम (22) पुत्र पुरुषोत्तम, प्रिंस (16) व प्रिंस का भाई मंजीत (18) पुत्र ओमवीर चारों दोस्त अर्टिगा कार से चंदपा क्षेत्र में दीक्षित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार की देर रात शादी समारोह में कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हर्ष फायरिंग कर रहे युवक कार लेकर भागने लगे। इस दौरान चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग कर रहे युवकों में से विनय को मौके से पकड़ लिया। विनय के पास से सात कारतूस बरामद हुए। इस बीच पुलिस को देखते ही शिवम, प्रिंस व मंजीत कार में सवार होकर मौके से भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि युवक कार को तेज गति से अपने गांव की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने गांव दर्शना को पार किया तो उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।
मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकाला। इस दौरान शिवम और मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रिंस को घायल अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल प्रिंस के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल प्रिंस का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक घायल का उपचार किया जा रहा है। कार में एक पौनिया बंदूक मिली है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
TagsHathrasयुवकोंकारपेड़टकराईमौतHathrasyouthscartreehitsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





