- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi:...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत
Sarita
20 Feb 2025 7:43 AM IST

x
Hardoi हरदोई: मझिला थाना क्षेत्र में पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार सवार सगे भाइयों व उनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। तीनों को सीएचसी भेजा गया। यहां मां व एक बेटे की मौत हो गई। दूसरा बेटा घायल है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी रिजवान (38) दिल्ली में दर्जी का काम करता था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई और आंखों की रोशनी भी कम हो गई। वह पिछले दो माह से गांव में ही था। बुधवार शाम छोटा भाई इमरान (26) व मां खतीजा (58) कार से रिजवान को पिहानी स्थित नेत्र विशेषज्ञ के पास ले जा रहे थे। इमरान कार चला रहा था।
पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर बद्दापुर पुलिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। यहां डॉ. गौरव गुप्ता ने रिजवान और खतीजा को मृत घोषित कर दिया। इमरान का उपचार चल रहा है। रिजवान के परिवार में उसकी पत्नी नसरीन और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर खतीजा के पति और रिजवान के पिता रजा हुसैन बेहाल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि परिजनों से लिखित तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
TagsHardoiखाईकारमां-बेटेमौतHardoiditchcarmother and sondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





