- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida :मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida :मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल
Sarita
31 May 2025 10:09 AM IST

x
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के एनआरआई कट परी चौक के पास चेकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी सड़क पर चलते लोगों से तमंचे के बल पर मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देते थे। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि शनिवार तड़के एनआरआई कट के पास चेकिंग के दौरान एक इको कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसमें सवार बदमाश गाड़ी को तेजी से भगाने लगे और भागने लगे।
पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया तो खुद को घिरा देख तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आकाश निवासी गांव भदेदू थाना राजपुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। फिलहाल वह फेस-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल में किराए पर रह रहा था। घायल आकाश के दो अन्य साथी कृष्णा निवासी बुलंदशहर और राम मौर्य निवासी कासगंज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों भी भंगेल क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त इको कार, लूटे गए दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, आईडी, दो अवैध तमंचे, दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
तीनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं। ये रात में सवारी बैठाकर लोगों से लूटपाट करते थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आकाश के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कृष्णा और राम मौर्य के खिलाफ भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत स्थिर है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
TagsGreater Noidaमुठभेड़तीनलुटेरेगिरफ्तारGreater Noidaencounterthreerobbersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





