- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: कार ने...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida: कार ने बाइक सवार चार किशोरों को टक्कर मारी, मौत
Sarita
26 Aug 2025 6:27 AM IST

x
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा पुश्ता रोड पर सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में एक बाइक सवार चार दोस्तों की जान चली गई। इनमें दो नाबालिग थे। चारों इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के बाद नई बाइक पर सवार होकर लखनावली से कुलेसरा स्थित घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए चारों लोगों को उपचार के लिए सेक्टर-39 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों की पहचान संजय विहार काॅलोनी कुलेसरा निवासी सुमित (16), लवकुश (17), सुत्याना गांव निवासी मोनू ठाकुर (18) और हल्दौनी निवासी रिहान (18) के रूप में हुई है। चारों दोस्त सोमवार दोपहर करीब 1 बजे टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर वीडियो बनाने के लिए घर से निकले थे। बाइक मोनू ठाकुर की थी जो उसने कुछ दिन पहले ही खरीदी थी। बाइक मोनू चला रहा था। वहीं अन्य तीनों दोस्त पीछे बैठे थे। सभी पुश्ता रोड के अलावा अलग-अलग जगह पर इंस्टाग्राम के लिए बाइक के साथ रील बनाने के बाद घर के लिए निकले थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर के बल सड़क पर गिरने के बाद सभी के सिर, हाथ, पैर, कोहनी, मुंह, नाक में गंभीर रूप से चोट आई।वहीं सड़क पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायलों को सड़क किनारे कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि चालक को हिरासत लेने के साथ कार को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
TagsGreater Noidaकारबाइक सवारटक्करमौतGreater Noidacarbike ridercollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





