उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: स्पा सेंटर में नाबालिग से 4 लोगों ने की हैवानियत, 22 दिन बाद बरामद

Sarita
26 Jan 2026 8:45 AM IST
Gorakhpur: स्पा सेंटर में नाबालिग से 4 लोगों ने की हैवानियत, 22 दिन बाद बरामद
x
Gorakhpurगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की नाबालिग किशोरी 1 जनवरी से घर से गायब थी. घर वालों ने 5 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद 22 दिन के बाद युवती को पुलिस ने गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ से बरामद किया.
युवती के इंस्टाग्राम प्रेमी ने उसका अपहरण कर होटल में बंधक बनाकर तीन दिनों तक रेप किया, फिर छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक ने उसका रेप किया. 22दिन बाद युवती को पुलिस ने बरामद किया तो पूरा राज खुलकर सामने आया. किशोरी का आरोप है कि उसे मेडिसिन की गोली देकर रेप करते थे. एसपी सिटी ने कहा कि 4 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया और अन्य दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
किशोरी गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है. परिजनों ने 5 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी की उनकी नाबालिग किशोरी 1 जनवरी से लापता है जो अभी तक घर नहीं लौटी. परिजनों के तहरीर पर गोरखनाथ और महिला थाने की पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी और 22 दिन बाद उसे गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ से बरामद किया. पुलिस ने सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए लड़की को परिजन को सौंप दिया
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया वादी द्वारा गोरखनाथ थाने को सूचना दी गई थी कि उनकी
लड़की लापता हो गई है
जो घर नहीं लौटी है.सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गोरखनाथ और महिला पुलिस को लगाया गया. लड़की के बरामदगी के लिए 22 जनवरी को लड़की को बरामद किया गया. पूछताछ के बाद पता चला कि उसका एक शाहपुर के रहने वाले नाबालिग युवक से जान पहचान थी. उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. उसी के जरिए बहला फुसला कर ले जाया गया. चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछजारी है.
Next Story