- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: किशोरी से...
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने युवकों को पीटा
Sarita
1 March 2025 7:42 AM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर: दोस्त के बुलाने पर खोराबार इलाके में गई किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के दोस्त समेत चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ जुट गई। भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घायल प्रेमी और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा रही है। खोराबार पुलिस का कहना है कि घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे खोराबार इलाके के डोलबजवा गांव के बांध के पास हुई। किशोरी शिवम गुप्ता नाम के युवक से बात करती थी। उसने किशोरी को बातों में उलझाकर शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया था। वहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चारों युवकों को देखकर किशोरी डर गई और फिर सभी ने मिलकर किशोरी का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सभी उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे, तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई।
लड़की के बचते ही ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया। ग्रामीणों ने शुभम और उसके दोस्त पंकज यादव को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होते देख किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लड़की को भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसने दुष्कर्म से इनकार करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के नाम बताए।लड़की का बयान ले लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात बताई है और दुष्कर्म से इनकार किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsGorakhpurकिशोरीदुष्कर्मप्रयासGorakhpurteenagerrapeattemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





