भारत

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, वीडियो

Nil dhankar
1 March 2025 7:25 AM IST
दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, वीडियो
x

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों में शनिवार, सुबह बारिश हुई. इसके बाद लोगों को बढ़ते तापमान के बीच राहत की मिली है. PTI ने मौसम विभाग के आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस साल फरवरी में दिल्ली में गर्मी रही और इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 6 साल में फरवरी का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में आखिरी बार इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान 2017 में दर्ज किया गया था. दिल्ली में शुक्रवार रात भी हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शहर में 74 साल बाद अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

IMD के मुताबिक, इस मौसम में आखिरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 1951 में दर्ज किया गया था. आंकड़ों के मुताबिक, इस बार फरवरी के तापमान ने 1951 के बाद से सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए. उसी दिन, अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो महीने का सबसे गर्म दिन था.


Next Story