उत्तर प्रदेश

Ghazipur: ढाबा में हड़कंप, खाने के साथ दही में निकली भूरी चीज

Sarita
19 Dec 2025 8:56 AM IST
Ghazipur: ढाबा में हड़कंप, खाने के साथ दही में निकली भूरी चीज
x
Ghazipur: गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर स्थित सम्राट ढाबा में खाने के दौरान लोगों की दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा निकल आया।बताया जा रहा है कि गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कुछ लोग हाइवे से गुजर रहे थे और सम्राट ढाबा पर रुक कर खाना खाने लगे। उन्होंने खाने में दही का ऑर्डर दिया। जब वेटर ने प्लेट सर्व की, तो दही में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। यह देख कर ग्राहक स्तब्ध रह गए।
जांच में ढाबा में कई खामियां और अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें शामिल हैं: साफ-सफाई का अभाव, पेस्ट कंट्रोल न होना, बर्तनों की गुणवत्ता खराब होना इन कारणों से एफएसडीए ने ढाबा को तुरंत सील कर दिया और अगले आदेश तक खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी। खाद्य विभाग के संयुक्त निदेशक आर.के. पांडे ने बताया कि ढाबे में स्वास्थ्य और सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया गया था।
सोशल मीडिया पर यह घटना अब छोटी-बड़ी जगहों पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग ढाबे की सफाई और हाइजीन के प्रति सवाल उठा रहे हैं और यह मामला हाइवे पर खाने के दौरान लोगों की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ा रहा है।
Next Story