- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghazipur Accident: ...
उत्तर प्रदेश
Ghazipur Accident: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 श्रद्धालु घायल
Sarita
20 Feb 2025 10:15 AM IST

x
Ghazipur Accident: गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा हो गया। एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार/गुरुवार की रात एक बजे दर्दनाक हादसा हुआ। भड़सर गांव के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी महाकुंभ में स्नान कर मोतिहारी अपने घर लौट रहे थे। मोतिहारी बिहार से डबल डेकर बस में सवार श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गया था। सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर मोतिहारी लौट रहे थे।
रात करीब एक बजे वे बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के पास गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सात यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पांच का वहां इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एनएचएआई द्वारा सड़क पर मिट्टी डालने और डायवर्सन बोर्ड लगाने के कारण यह हादसा हुआ। अचानक बोर्ड देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
TagsGhazipurबसपलटी12 घायलGhazipurbus overturned12 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





