- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: दो माह से...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: दो माह से लापता बच्चे का जंगल में मिला कंकाल,इलाके में हड़कंप
Sarita
30 Dec 2025 8:16 AM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक मासूम के कंकाल मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव समयपुर कटियारा से करीब दो माह पहले एक 11 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने बच्चे को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई, लेकिन बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका। परिवार के लोगों ने बच्चे को ढूंढ़ने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी, लेकिन वह नहीं मिला। अब बच्चे का कंकाल मिला है। रविवार देर शाम जंगल में बच्चे का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने कपड़ों के आधार पर बच्चे की पहचान की। बच्चे के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सीमा देवी ने 4 नवंबर को मसूरी थाने में अपने 11 वर्षीय बेटे लविश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि तीन नवंबर को लविश घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजनों ने थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
लगातार प्रयासों के बावजूद पुलिस को लविश के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच, 28 दिसंबर की देर शाम नूरपुर-चितौड़ा के जंगल में एक बच्चे का कंकाल पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है |
TagsGhaziabadलापताबच्चेकंकालइलाकेहड़कंप Ghaziabadmissingchildskeletonareapanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





