छत्तीसगढ़

रायपुर : तापमान 10 डिग्री के नीचे गिरा, आज फिर ठंड बढ़ी

Nilmani Pal
30 Dec 2025 7:41 AM IST
रायपुर : तापमान 10 डिग्री के नीचे गिरा, आज फिर ठंड बढ़ी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

Next Story
null