- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: कार शोरूम...

x
Ghaziabad: शनिवार देर रात मेरठ रोड स्थित उत्तम टोयोटा शोरूम परिसर में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब वहां खड़ी 5 नई कारों में आग लग गई। इस घटना में सभी कारें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर तुरंत 3 फायर टैंकर मौके पर भेजे गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे शोरूम परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने से शोरूम में खड़ी 5 नई कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इन गाड़ियों में 2 हाई राइडर्स, एक इनोवा हाईक्रॉस, एक इनोवा क्रिस्टा और एक ग्लैंजा शामिल थीं।
दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। हालांकि शोरूम में खड़ी सभी गाड़ियां नई थीं और उनकी कीमत भी काफी ज्यादा थी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच जारी
सीएफओ का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जो इस हादसे को फैलने से रोक सकता था। इस घटना की जांच जारी है और आग लगने की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
TagsGhaziabadकारशोरूमआग5 कारेंराखGhaziabadcarshowroomfire5 carsburnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





