छत्तीसगढ़

रायपुर : तापमान गिरा, कई जिलों में बादल छाए

Nilmani Pal
27 April 2025 9:32 AM IST
रायपुर : तापमान गिरा, कई जिलों में बादल छाए
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शनिवार शाम के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में रात तक बूंदाबांदी होती रही। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां अंधड़ चलेगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 अप्रैल यानी कल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हुए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के सभी संभागों में इसका असर रहेगा।

Next Story