- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad : पुलिस और...

x
Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में दबोच लिया और उनके कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक स्टांप विक्रेता से साढ़े सात लाख रुपये की लूट हुई थी। दोनों आरोपी बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, एक खाली कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और लूटे गए साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए हैं।
दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 जून 2025 को ऑक्सी होम सोसायटी के सामने एक स्टांप विक्रेता से लूट की थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
TagsGhaziabadपुलिसबदमाशोंमुठभेड़दोगिरफ्तारGhaziabadPoliceCriminalsEncounterTwoArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





