- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: बस से टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: बस से टक्कर के बाद कार डिवाइडर में फंसी, ड्राइवर घायल
Sarita
28 Nov 2025 7:55 AM IST

x
Ghaziabad :थाना क्षेत्र के चितौली अंडरपास के पास एक कार रोडवेज बस से टकरा गई, जिससे कार डिवाइडर में फंस गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अमरोहा जिले के मोहल्ला मजापोता निवासी अजीमुर रहमान गुरुवार शाम पांच साथियों के साथ दिल्ली से अमरोहा लौट रहे थे। जैसे ही वे चितौली अंडरपास के पास पहुंचे, एक रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार डिवाइडर में फंस गई और वे घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से कार में सवार अन्य पांच लोग बच गए।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डिवाइडर में फंसी कार को बाद में क्रेन की मदद से हटाकर हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया गया। सीओ ने बताया कि रोडवेज ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, हादसे के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





