उत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा के लिये पांच मंदिरों से मूर्ति का कराई गई मिलान, निकला शोभायात्रा

Gulabi Jagat
24 March 2025 6:40 PM IST
प्राण प्रतिष्ठा के लिये पांच मंदिरों से मूर्ति का कराई गई मिलान, निकला शोभायात्रा
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तमकुही के ग्राम पंचायत सेंदुरिया में माँ कंकाली मंदिर परिसर में नवनिर्मित हनुमान व शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिये श्रीरूद्रमहायज्ञ के छठें दिन सोमवार की दोपहर हनुमान व शिव मूर्ति को क्षेत्र के पांच मंदिरों से मिलान के लिये श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला और मूर्तियों के मिलान के बाद यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर जयघोष के साथ सपन्न हुआ।
सेंदुरिया के माँ कंकाली देवी मंदिर से यह शोभायात्रा मोगलपुरा, करमैनी,उजारनाथ, गगलवा,धारमठिया,महुअवा व पटहेरवा स्थित हनुमान व शिवमंदिर के स्थापित मूर्तियों से मिलान कराया गया।इस दौरान हजारों की सख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल हुये और जयघोष करते हुये भ्रमण किया।शोभायात्रा यात्रा में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ हाथी और घोड़े भी शामिल थे।श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।साथ मे चल रहे युवाओं की टीम में स्वयं शोभायात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी।वैसे पुलिस भी शोभायात्रा के दौरान साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।आयोजक मंडल के,विजुली यादव,प्रभु यादव,जंत्री गौड़,वीरेंद्र कुमार उमेश यादव मुन्ना कुशवाहा,टार्जन,बाल्मीकि सहित लोग शोभायात्रा में शामिल थे।
Next Story