उत्तर प्रदेश

Firozabad: फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़, दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Admindelhi1
7 Nov 2025 1:55 PM IST
Firozabad: फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़, दिया स्वस्थ रहने का संदेश
x

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाई तथा शारीरिक प्रशिक्षण कवायद की सम्पूर्ण कार्यवाही कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड़ की सलामी ग्रहण की। तत्पश्चात उन्होंने परेड़ में उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ व शारीरिक प्रशिक्षण कवायद की सम्पूर्ण कारवाई कराई।

परेड़ के एसएसपी ने आरटीसी बैरकों, भोजनालय एवं पुलिस लाइन स्थित समस्ता शाखाओं- परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद थानों के कार्य, थानों को आवश्यक सामान व उपकरणों का वितरण किया।

परेड़ के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Next Story