- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: लापता ...
उत्तर प्रदेश
Firozabad: लापता सेल्समैन का शव नाले में मिला,जांच में जुटी पुलिस
Sarita
6 Feb 2026 6:43 AM IST

x
Firozabad फिरोजाबाद : फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर में 12 दिन से लापता एक सेल्समैन का शव एटा रोड पर स्थित नाले में मिला। कई दिन से लाश नाले में पड़ी रहने से फूल कर जब ऊपर आई, तब लोगों की नजर गई। नाले में मनुष्य का शव दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।
मृतक की पहचान सेल्समैन प्रशांत जैन निवासी एटा चौराहा के रूप में हुई है। लापता सेल्समैन का शव मिलने से उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी हत्या कर नाले में फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।दरअसल, एटा चौराहा निवासी प्रशांत जैन अपनी पत्नी पिंकी जैन ने 24 जनवरी को थाने में एक तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसका पति 23 जनवरी की शाम सात बजे बिस्कुट और नमकीन को बेंचने गए थे, लेकिन फिर वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुरुवार सुबह कुछ लोगों की नजर रोटी बैंक के समीप स्थित नाले में तैर रहे मनुष्य के शव पर पड़ी। नाले में लाश होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को नाले से निकाल कर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।
मृतक की पहचान प्रशांत जैन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोटों के निशांन हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। अगर शव इतना पुराना है तो उसमें बदबू उठती और लोगों को आने-जाने समय में दुर्गंद आती। लेकिन एसा नहीं हुआ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सेल्समैन का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव नाले मे फेंका गया है। जब शव फूल गया तो ऊपर आ गया, जिससे उसकी पहचान हो गई।इस संबंध में इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। नाले में पड़े रहने से लाश में बदबू नहीं आई है। जब शव को पानी से बाहर निकाल दिया जाता है तो उसमें बदबू आना शुरू हो जाती है। भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सेल्समैन की मृत्यु का स्पष्ट कारण स्पष्ट हो जाएगा।
TagsFirozabadलापतासेल्समैनशवनाले Firozabadmissingsalesmanbodydrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





