उत्तर प्रदेश

Etawah: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Sarita
19 April 2025 7:24 AM IST
Etawah: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत
x
Etawahइटावा: थाना सहसों क्षेत्र के अंतर्गत फूप चौरेला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली बाइक पर बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बिहार निवासी दीपू सविता 28 वर्ष अपनी भाभी संध्या देवी 30 वर्ष व भतीजे अनुराग बाबू के साथ सवार होकर हनुमंतपुर चौराहे से बारात के लिए जूते खरीदकर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर चकरनगर के गांव नगला चौप निवासी अभिषेक यादव 28 वर्ष व कमल यादव 28 वर्ष जालौन से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों बाइकों की भीषण टक्कर में अनुराग बाबू व अभिषेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में संध्या देवी, दीपू व कमल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी राजपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां कमल यादव को भी मृत घोषित कर दिया गया। संध्या देवी व दीपू को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Next Story