उत्तर प्रदेश

Etawah: सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों की मौत

Sarita
21 Feb 2025 6:13 AM IST
Etawah:  सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों की मौत
x
Etawah इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा से बड़ी खबर आई है. यहां गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई. एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बता दें कि थाना ऊसराहार क्षेत्र में 5 युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे|
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में अन्य 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 और युवकों की मौत हो गई. पांचवें युवक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस ने चारों मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
Next Story