- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसा में घायल...
उत्तर प्रदेश
सड़क हादसा में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मृत्यु
Gulabi Jagat
8 March 2025 8:53 PM IST

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: र्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग पर पंसरवा गन्ना क्रय केंद्र के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार 62 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के ही बरवाखास टोला निवासी भाजपा नेता संतोष गोंड के पिता वीरन गोंड शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे विजयपुर निवासी अपने मित्र से मिलने के लिए साइकिल से निकले कि उक्त् स्थान पर वाहन की चपेट मे आकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हे ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां भर्ती होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव को घर लाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसड़क हादसाघायल साइकिल सवारइलाजमृत्यु
Next Story





