- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Budaun : लापता...
उत्तर प्रदेश
Budaun : लापता किशोरी का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Sarita
30 Dec 2025 10:14 AM IST

x
Budaun बदायूं : बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह सरसों के खेत में दस दिन से लापता किशोरी का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस के साथ सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह, एसपी देहात हृदेश कठेरिया घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को घटना के कारण तक पहुंचने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी 19 दिसंबर की रात परिजनों के साथ घर में सो रही थी। रात में किसी समय वह कहीं चली गई। परिवार के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने 26 दिसंबर को थाने पर पहुंचकर पुलिस को भी जानकारी दी लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस व परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
किशोरी के शरीर से मांस को जंगली जानवर नोचकर खा चुके थे। कपड़ों व चेहरे को देखकर उसकी पहचान हो सकी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठ तक पढ़ी-लिखी थी और वह अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल व शव की हालत को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
TagsBudaunकिशोरीशवखेतteenagerbodyfield जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





