- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor : कार और 10...
उत्तर प्रदेश
Bijnor : कार और 10 लाख न मिले तो बहू को उतारा मौत के घाट
Sarita
21 Dec 2025 12:14 PM IST

x
Bijnor : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र से दहेज हत्या का एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना धामपुर पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, इस घटना को लेकर 18 दिसंबर को मृतका के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
परिजनों की शिकायत में बताया गया कि मृतका को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष वेगेनार कार और 10 लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। मांग पूरी ना होने पर मृतका के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। अंत में ससुराल वालों ने मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।तहरीर के आधार पर थाना धामपुर में दहेज हत्या सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कलीम पुत्र सलीम, फरजाना पत्नी सलीम निवासी ग्राम सेढा, थाना धामपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक बहुरंगी चुन्नी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी मामले में अहम सबूत मानी जा रही है और इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
TagsBijnorकार10 लाखबहूमौत Bijnorcar10 lakhdaughter-in-lawdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





