- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : पुलिस...

x
Bareilly बरेली : बरेली में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को मारकर मांस बेचने वाले गिरोह के दो शातिरों को भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। सीओ हाईवे ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथी अंधेरे के फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दो बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु को मारने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर वहां खड़े संदिग्धों को ललकारा तो उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में राजू कुरैशी निवासी मोलागढ़ (थाना भोजीपुरा) के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसके साथी इमरान कुरैशी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके बाकी साथी भाग गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक गोली सिपाही रिंकू के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गए। सिपाही और घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोजीपुरा भेजा गया।
घायल आरोपी राजू के कब्जे से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और एक छुरी बरामद की गई। इसके अलावा मौके से पशु को मारने में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद हुए हैं। सीओ के मुताबिक दोनों आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल आरोपी राजू के खिलाफ 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इमरान के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
TagsBareillyपुलिस मुठभेड़दो पशुतस्करगिरफ्तारBareilly: Police encounter; two cattle smugglers arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





