उत्तर प्रदेश

Bareilly : नशे में दोस्त बना हत्यारा, जुए के विवाद में हत्या

Sarita
18 April 2025 11:38 AM IST
Bareilly :  नशे में दोस्त बना हत्यारा, जुए के विवाद में हत्या
x
Bareilly बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जुआ हारने के बाद दो युवकों ने देर शाम साथ बैठकर शराब पी। हारने वाले युवक ने दोबारा जुआ खेलने को कहा। जीतने वाले युवक ने मना किया तो गुस्साए युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला फरखपुर निवासी इलियास उर्फ ​​भूरा (40) ने गुरुवार सुबह मोहल्ले के ही जाहिद (45) उर्फ ​​मल्ली के साथ जुआ खेला। जाहिद जुए में काफी पैसे हार गया। गुरुवार शाम करीब सवा आठ बजे जाहिद जीतने वाले इलियास के साथ कस्बे के बीच पुरानी सब्जी मंडी के पास शराब की भट्टी पर शराब पीने गया।
शराब पीने के बाद जाहिद ने इलियास से दोबारा जुआ खेलने को कहा। इलियास ने जुआ खेलने से मना कर दिया। दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। जाहिद ने इलियास पर चाकू से हमला कर दिया। जाहिद के हमले में इलियास की गर्दन पर चाकू लग गया। लोगों ने जाहिद को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इलियास को फरीदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय इलियास की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story