उत्तर प्रदेश

Bareilly: मासूम बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, उसके चेहरे को बुरी तरह नोचा

Sarita
18 Feb 2025 9:51 AM IST
Bareilly:  मासूम बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, उसके चेहरे को बुरी तरह नोचा
x
Bareilly बरेली: घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को कुत्ते ने घायल कर दिया। परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरगंज क्षेत्र के गांव लहरी निवासी सैफुर अली का बेटा अब्दुल रहीम (2) सोमवार सुबह 10 बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसे कुत्ते ने काट लिया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने कुत्ते को भगाया और उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल ने बताया कि बच्चे के चेहरे पर गहरे घाव थे। फार्मासिस्ट विनय पाल ने बच्चे को रेबीज और टिटनेस का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story