- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly Crime: धारदार...
उत्तर प्रदेश
Bareilly Crime: धारदार हथियार से वार कर ग्रामीण की नृशंस हत्या
Sarita
7 Feb 2026 11:33 AM IST

x
Bareilly Crime: बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। किसी ने धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर देहात निवासी 58 वर्षीय रामदास शुक्रवार दोपहर को अपने खेत पर बरसीम (पशुओं का चारा) काटने गए थे। जब वह शाम तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन देर रात तक रामदास का कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह परिजनों ने दोबारा उनकी तलाश शुरू की। इस बीच रामदास का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। शव की हालत देख लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक रामदास के सिर और पैरों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन हत्या के कारण का पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रामदास ने अपने खेत से बरसीम काटी थी। उनके साथ पत्नी भी थी। बाद में वह बकरियां चराने चली गई। रामदास बोरे में बरसीम भरकर गांव की तरफ चल गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह जिस खेत में उनका शव मिला, उससे करीब 70 मीटर दूरी पर बरसीम से भरा बोरा पड़ा मिला। रामदास की हत्या से उनकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBareillyCrimeग्रामीणहत्या BareillyVillagerMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





