- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मांझे में...

x
Bareilly बरेली: लगातार हो रहे हादसों के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को कुतुबखाना पुल पर मांझे में उलझकर बाइक सवार फाइनेंस कर्मचारी की गर्दन और हाथ कट गए। साथ में बैठी महिला कर्मचारी भी बाइक से गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किला के कटघर निवासी राजू ने बताया कि उनके पड़ोसी हर्ष गुप्ता फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। हर्ष गुप्ता सोमवार को अपने साथ ऑफिस में काम करने वाली दिव्या के साथ बाइक पर कर्मचारी नगर से कचहरी जा रहे थे।
कोहाड़ापीर से कुतुबखाना पुल पर चढ़ते ही वह चाइनीज मांझे में उलझ गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन कट गई। उन्होंने हाथ से उसे हटाने का प्रयास किया तो उनका हाथ भी कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। बाइक के गिरने से दिव्या भी घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हर्ष की गर्दन पर आठ और हाथ पर तीन टांके आए हैं। फिलहाल हर्ष खतरे से बाहर है।
TagsBareillyमांझेयुवककटीगर्दन BareillyManjhayouthcutneckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





