उत्तर प्रदेश

Bareilly :बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

Sarita
5 Feb 2025 10:28 AM IST
Bareilly :बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत
x
Bareilly बरेली: प्रदेश में सबसे ज्यादा दरों पर ठेके देने के बावजूद शहर में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को नगर निगम से कुछ ही दूरी पर कालीबाड़ी में 61 वर्षीय जगदीश पर बंदरों ने हमला कर दिया और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हर दिन बंदरों के हमले का सामना कर रहे लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर जगदीश अपने घर की तीसरी मंजिल पर थे। इसी बीच बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
बंदरों के धक्का-मुक्की और नोचने से व्याकुल जगदीश तीसरी मंजिल से घर के सामने आरसीसी रोड पर गिर गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जगदीश अपने परिवार के मुखिया थे और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। लोग गुस्से में, बोले- बंदर पकड़ने वाली टीम एक बार भी नहीं आई बंदरों के हमले में जगदीश की मौत की घटना से मोहल्ले के लोगों में जबरदस्त गुस्सा फैल गया।
उनका कहना था कि बंदरों के आतंक से हर कोई परेशान है। नगर निगम ने ठेका तो दे दिया लेकिन उनके इलाके में एक बार भी बंदर पकड़ने के लिए टीम नहीं आई. बंदर आए दिन लोगों पर हमला करते हैं. बुजुर्गों और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पार्षद हरिशंकर लोधी ने भी कहा कि उनके वार्ड से एक भी बंदर नहीं पकड़ा गया. वे नगर निगम से इसकी शिकायत करेंगे|
Next Story