भारत
भीख मांगने वाली महिला के घर पर छापेमारी, पुलिस की टीम रह गई हक्का-बक्का
jantaserishta.com
5 Feb 2025 10:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस भी हैरान.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में चोरी गई रेसिंग बाइक को ट्रेस करते हुए पुलिस जब एक भिखारी महिला के घर पहुंची तो दंग रह गई. महिला के घर से बाइक समेत विदेशी सिक्के, सोने-चांदी के गहने, 12 मोबाइल फोन मिले. महिला ने पुलिस को बताया कि यह पूरा सामान उसका दामाद चुराकर लाया था. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी दामाद फरार है.
जिले के करजा थाना इलाके के मड़वन भोज का यह मामला है. रेसिंग बाइक केटीएम की खोजबीन करते हुए पुलिस एक भिखारिन महिला के छोटे से घर में जा पहुंची. जहां बाइक समेत आभूषण, चांदी के सिक्के और दर्जन स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए तो पुलिस महकमा दंग रह गया.
महिला की पहचान बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई, जो कि भीख मांगने का काम करती है. महिला ने बताया कि पहले वह गली मोहल्लों में फेरी लगाकर मच्छरदानी बेचा करती थी. इसके अलावा भीख भी मांगती थी. इसी दौरान घरों की रेकी कर लिया करती थी.
रेकी के बाद दामाद चुटुक लाल को टारगेट के बारे में खबर देती थी और सास की रेकी पर दामाद बंद घर से माल पार कर देता था. पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में मौजूद कीमती सामान दामाद ही चुराकर लाया था.
गिरफ्तार महिला के पास से एक चोरी की बाइक समेत आधा किलो चांदी, दर्जनों मोबाइल सेट और विदेशी सिक्के भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने कई अलग-अलग नामी गिरामी कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. चोरी के सामान में महिलाओं के कई ऑर्नामेंट भी शामिल हैं.
कुवैत का सिक्का और एक ईस्ट इंडिया कंपनी का लोगो लगा भी सिक्का, विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल सहित चांदी, गोल्ड के गहने जब्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि दामाद अलग अलग जगहों पर चोरी कर अपनी सास के पास चोरी को समान को जमा करता था.
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला को जेल भेजा गया है. वहीं, उसके दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के बाद और अन्य बातों का पता चलेगा. पुलिस इस बात की जानकारी को भी जुटा रही है कि आरोपी विभिन्न देशों के सिक्के को कहां से लाए थे और इनका करते क्या थे? साथ ही इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि आखिर यह लोग कब से चोरी कर रहे हैं और माल कहां खपाते थे?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





