उत्तर प्रदेश

Banda: बेटे के स्कूल में पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत, अफरा-तफरी

Sarita
20 Sept 2025 10:41 AM IST
Banda: बेटे के स्कूल में पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत, अफरा-तफरी
x
Banda बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले से एक दुखद खबर सामने आई है। एक पिता अपने बेटे के स्कूल फॉर्म पर हस्ताक्षर करने गए थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। यह घटना स्कूल परिसर में हुई, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बांदा के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बन बाबा पुरवा गाँव निवासी सुरेश (47) का बेटा शहर के नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। गुरुवार को सुरेश अपने बेटे के स्कूल फॉर्म पर हस्ताक्षर करने स्कूल गए थे। हस्ताक्षर करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुरेश को पसीना आने लगा और वह ज़मीन पर गिर पड़े। स्कूल स्टाफ और अन्य लोग तुरंत घबरा गए। स्कूल प्रशासन ने सुरेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेश की अचानक मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार फूट-फूट कर रो रहे हैं। पूरा गाँव गमगीन है।
मटांध थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि सुरेश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Next Story