भारत

डिप्टी मैनेजर का अपहरण कर हत्या, सनसनीखेज वारदात के बाद खलबली

jantaserishta.com
20 Sept 2025 10:35 AM IST
डिप्टी मैनेजर का अपहरण कर हत्या, सनसनीखेज वारदात के बाद खलबली
x
फैली सनसनी.
मु़जफ्फरनगर: मु़जफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई, जबकि प्लाजा के मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि इस वारदात को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह हमला डिप्टी मैनेजर और आरोपी कर्मचारियों के बीच पुरानी रंजिश का माना जा रहा है. घटना की जानकारी प्लाजा मैनेजर की शिकायत के आधार पर सामने आई. मु़जफ्फरनगर के सर्कल ऑफिसर (CO) रविशंकर ने बताया कि चौपर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर की लाश मेरठ जिले के जानी इलाके में पाई गई, जिस पर कई छुरा घोंपने के निशान थे. वहीं, मैनेजर मुकेश चौहान पर भी हमला किया गया और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
शिकायत के अनुसार, आरोपी गुरुवार की रात कार में आए और जबरन मैनेजर के कमरे में प्रवेश किया. उन्होंने चौहान पर हमला किया और फिर डिप्टी मैनेजर को अपहरण कर लिया. उसके बाद डिप्टी मैनेजर की निर्मम हत्या कर दी गई.
पुलिस ने कहा कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. कई टीमों का गठन कर फरार आरोपी सुगम और शिव मलिक सहित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. आरोपियों में कुछ टोल प्लाजा के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो इस मामले में फरार हैं.
पुलिस ने कहा कि हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी लगातार घटनास्थल और आस-पास के क्षेत्रों में गहन जांच कर रहे हैं. ग्रामीणों और टोल प्लाजा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story