- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: 8 साल के...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: 8 साल के बच्चे पर भेड़िये ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत
Sarita
15 April 2025 11:57 AM IST

x
Bahraich बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील में हिंसक भेड़ियों का आतंक एक बार फिर लौट आया है. बीते रविवार की रात एक भेड़िया गांव के 8 वर्षीय बच्चे घनश्याम को उठाकर ले गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान घनश्याम की मौत हो गई|
भेड़िया मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिसैया चूनामणि गांव की है. जहां घनश्याम रात में अपनी मां के साथ घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था. अचानक एक भेड़िया आया और घनश्याम को अपने जबड़े में जकड़कर उठा ले गया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते, भेड़िया बच्चे को लेकर भाग चुका था. मां की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े. करीब 1 किमी दूर घनश्याम गंभीर हालत में मिला. उसका एक हाथ पूरी तरह चबा गया था. उसे तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.|बताया जा रहा है कि घनश्याम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां को अभी तक होश नहीं आया है। गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर के बाहर सोने देने से डर रहे हैं।
TagsBahraichबच्चेभेड़ियेहमलामौतBahraichchildwolfattackdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





