उत्तर प्रदेश

Badaun Accident: दो बसों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sarita
22 Feb 2026 10:10 AM IST
Badaun Accident: दो बसों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत
x
Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। उझानी इलाके में शादी में आए मेहमानों को ले जा रही एक प्राइवेट बस की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की बस शाहजहांपुर जिले के बाराकलां से कासगंज के सोरों के भम्मंगला थाना की ओर लौट रही थी। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे जीडी गोयनका स्कूल के पास हुआ, जब प्राइवेट बस ओवरटेक करने की कोशिश में रोडवेज बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर उझानी गुड्डू सिंह के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story