उत्तर प्रदेश

Badaun: गांव में पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर जंगली सुअर ने किया हमला

Sarita
26 Dec 2025 9:10 AM IST
Badaun: गांव में पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर जंगली सुअर ने किया हमला
x
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में वन विभाग की टीम पर जंगली सुअरों के हमले की खबर सामने आई है। दरअसल, उझानी थाना क्षेत्र के गांव सिरसौली में ग्रामीणों ने जंगली सुअरों के आतंक की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम उनके रेस्क्यू के लिए गांव पहुंची। जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान जंगली सुअरों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। एक वन दरोगा रेस्क्यू के दौरान जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। दरोगा को बेहतर इलाज के लिए बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली सुअर ने दरोगा पर एकदम से हमला बोल दिया। काफी जद्दोजहद के बीच वह उन्हें नोंचता दिखा। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम साथी सदस्यों ने डंडों से बचाव करते हुए वन दरोगा को जंगली सुअर से बचाया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।हादसा गुरुवार को उझानी थाना क्षेत्र के गांव सिरसौली में हुआ। यहां जंगली सुअर का रेस्क्यू करने वन विभाग की टीम पहुंची कि जंगली सुअर ने रेस्क्यू टीम पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वन विभाग की टीम के सदस्यों ने उन्हें जंगली सुअर के चुंगल से छुड़ाया और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के दौरान मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के बाकी सदस्यों ने लाठी-डंडों की मदद से जंगली सुअर को खदेड़ा। तब तक वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के वन विभाग कॉलोनी निवासी बताए जा रहे हैं।
Next Story