- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: भव्य राम...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: भव्य राम मंदिर बनकर तैयार, इस दिन होगा ध्वजारोहण
Sarita
29 Oct 2025 6:18 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या : पूरे विश्व में प्रभु राम के भक्तों में एक अलग ही उत्साह आज देखने को मिल रही है, क्योंकि अयोध्या में आखिरकार वो दिन आ गया, जब प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी आज ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साझा की है।चंपत राय ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, इसके अलावा राम मंदिर के साथ ही परकोटे में बनाए जा रहे सभी मुख्य मंदिरों में जिसमें भगवान शंकर, भगवान गणेश, हनुमान जी, सूर्य, भगवती, माता अन्नपूर्णा, शेषअवतार मंदिर पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है|
इस पर ध्वज दंड एवं कलश भी स्थापित कर दिया गया है, सप्त मंडप में जितने भी मंदिर हैं जिसमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र ,महर्षि अगस्त, निषादराज, माता शबरी, माता अहिल्या के मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं, इसके अलावा संत तुलसीदास जटायु गिलहरी की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है।दरअसल अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है, जिसके मौके पर दस हजार विशेष मेहमान और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मौजूद रहेंगे और 25 नवंबर की वो तारीख जब राम मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की पूर्णता का संदेश देंगे तो विश्व में बैठे राम भक्त भी उत्साहित होंगे... प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
TagsAyodhyaराम मंदिरतैयारध्वजारोहण AyodhyaRam Templereadyflag hoisting जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





