छत्तीसगढ़
आदि कर्मयोगी अभियान: सुपोषित जीवन अभियान” के अंतर्गत हुआ कार्यशाला
Shantanu Roy
29 Oct 2025 12:34 AM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत “सुपोषित जीवन अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सेक्टर सुपरवाइज़र, महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ एवं फ़ील्ड डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के सुपोषण स्तर पर लाने के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए पोषण साथी नियुक्त करने को कहा, जो उनके सेहत की निगरानी के साथ निर्धारित आहार सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने इस कार्य के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने सभी सुपरवाईजर को अपने अपने क्षेत्रों की आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने बच्चों के अभिभावकों को उनके बेहतर देखभाल हेतु प्रोत्साहित करने और पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और विभागीय समन्वय पर जोर दिया।
बैठक में पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रदीप राव भारत कॉलेबोरेटिव टीम ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों तथा समुदाय स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुपोषित जीवन अभियान के माध्यम से जिले में कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायतों का निर्माण और पोषण व्यवहार में सुधार प्रमुख लक्ष्य हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर पर सक्रियता से काम करें और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं माताओं के पोषण स्थिति पर विशेष ध्यान दें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभियान के अंतर्गत आने वाले सप्ताह में मशाल रैली का आयोजन, गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पीएम मैपिंग, तथा गोद लेने की प्रक्रिया सभी ब्लॉकों में एक साथ प्रारंभ की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि सुपोषित जीवन अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिस्वाल, बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





