- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: सावन के दूसरे...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: सावन के दूसरे सोमवार को उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक
Sarita
21 July 2025 11:10 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बड़ी संख्या में कावड़िए, रामनगरी के स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। भगवान श्री राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
सुबह से ही श्रद्धालु मां सरयू में डुबकी लगा रहे हैं और जल लेकर भगवान शिव के दरबार में जलाभिषेक करने के लिए कतार में लग रहे हैं। भोर से ही दर्शन पूजन शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रामनगरी के हर शिव मंदिर और सरयू के घाटों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है।
TagsAyodhyaसावनसोमवारशिवभक्तजलाभिषेकAyodhyaSawanMondayShiv devoteesJalabhishek जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





